फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: खुर्जा हाईवे पर टहलता दिखा 10 फीट लंबा मगरमच्छ, मची अफरातफरी; ग्रामीणों ने पकड़कर वन विभाग को सौंपा

Tue, 22 Sep 2026 05:44 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, छतारी (बुलंदशहर)

सार

खुर्जा-छतारी हाईवे पर सोमवार देर रात एक दस फीट लंबा मगरमच्छ आ गया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे काबू किया और वन विभाग को सूचना दी।
विज्ञापन
खुर्जा हाईवे पर 10 फुट का मगरमच्छ का रेस्क्यू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खुर्जा-छतारी हाईवे स्थित नगलिया मार्ग पर सोमवार देर रात को दस फीट लंबा मगरमच्छ आ गया। ग्रामीणों ने मगरमच्छ को कड़ी मशक्कत के साथ काबू किया और वन विभाग को सूचना दी।

विज्ञापन


वन विभाग के क्षेत्रीय अधिकारी आदित्य सिंह ने बताया कि सोमवार रात को छतारी क्षेत्र में मगरमच्छ मिलने की सूचना मिली थी। तभी एक टीम को घटनास्थल पर भेजा गया। वहीं, मगरमच्छ दिखाई देने की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और ग्रामीणों ने सतर्कता बरतते हुए वाहन चालकों को दूर रहने की सलाह दी।

ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए मगरमच्छ को काबू कर लिया। वहीं, सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम मगरमच्छ को सुरक्षित तरीके से अपने कब्जे में लिया और संरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया। इसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें