फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: कैंप लगाकर किए जाएंगे विद्यर्थियों के आधार कार्ड अपडेट

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। जनपद के स्कूलों में सितंबर में डाक विभाग की ओर से कैंप लगाकर छात्र-छात्राओं के आधार कार्ड का बायोमेट्रिक अपडेट कराया जाएगा। यूआईडीएआई के निर्देशों के तहत चलाए जा रहे अभियान में पांच से 17 वर्ष तक की आयु के बच्चों का अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट निशुल्क होगा।
विज्ञापन

विभाग ने 50 हजार बच्चों के आधार अपडेट कराने का लक्ष्य रखा है। डाक अधीक्षक रंजीत अग्रवाल ने बताया कि आधार कार्ड में पांच और 15 वर्ष की आयु पूरी होने पर बायोमेट्रिक अपडेट कराया जाता है। इसके लिए आमतौर पर करीब 75 रुपये शुल्क लिया जाता है।
यूआईडीएआई ने सितंबर में पांच से 17 वर्ष तक की आयु के बच्चों के अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट निशुल्क किए जाने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत डाक विभाग की ओर से जनपद के विभिन्न स्कूलों में कैंप लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें