फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: डीएम के आदेश के बाद भी स्कूलों के सामने नहीं बने जेब्रा क्रॉसिंग और ब्रेकर

Sun, 04 Oct 2026 01:15 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर डीएम अवनीश राय की ओर से दिए गए आदेश के बाद भी जिले के अधिकांश स्कूलों के सामने जेब्रा क्रॉसिंग और स्पीड ब्रेकर नहीं बन सके हैं। आदेश को हुए करीब एक सप्ताह से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन पीडब्ल्यूडी और परिवहन विभाग ने गंभीरता नहीं दिखाई।
विज्ञापन

डीएम ने सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में जिले के सभी निजी और सरकारी स्कूलों के 50 मीटर के दायरे में जेब्रा क्रॉसिंग, स्पीड ब्रेकर, स्कूल आगे है के साइन बोर्ड अनिवार्य रूप से लगाने के निर्देश दिए थे। इसका उद्देश्य स्कूल आते-जाते बच्चों को तेज रफ्तार वाहनों से होने वाले हादसों से बचाना था। शहर के राजकीय इंटर कॉलेज, इस्लामिया इंटर कॉलेज, एसके इंटर कॉलेज सहित हाइवे पर बने सरकारी और निजी स्कूलों के सामने स्थिति जस की तस है। सुबह और दोपहर छुट्टी के समय बच्चों की भीड़ के बीच वाहन तेज गति से गुजरते हैं, जिससे हर समय हादसे का डर बना रहता है। अभिभावकों में इस लापरवाही को लेकर रोष है।

फोटो -12
सीन- 1
बदायूं से अलापुर रोड पर कई सरकारी और निजी विद्यालय हैं। इनके सामने न तो जेब्रा क्रॉसिंग है न ही ब्रेकर बने हैं। इसके कारण यहां से निकलते समय बच्चों को खतरा बना बना रहता है।
विज्ञापन


फोटो-13
सीन- 2
शहर के इस्लामियां इंटर कॉलेज के बाहर आगे स्कूल है, या जेब्रा क्रॉसिंग और ब्रेकर कुछ भी नहीं बना हुआ है। जबकि इस रोड पर दिनभर हजारों छोटे बड़े वाहन गुजरते हैं। ऐसे में कॉलेज से निकलते समय बच्चों के लिए हर समय खतरा बना रहता है।
विज्ञापन



-
वर्जन
इस संबंध मेें सड़क सुरक्षा अभियान के तहत स्टीमेट बनाकर शासन को भेजा गया है। वहां से धनराशि मिलने के बाद में काम कराया जाएगा।
-वंदना सोनकर, एक्सईएन लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें