विजेता खिलाड़ी को सम्मानित करते आयाेजक। संवाद
- फोटो : 1
उघैती। छिबऊकलां में मंगलवार को एक कोचिंग सेंटर के तत्वावधान में दौड़ प्रतियोगिता कराई गई। प्रतियोगिता में विभिन्न गांवों से पहुंचे युवाओं ने अपनी शारीरिक क्षमता का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता 1600 मीटर, 700 मीटर, 500 मीटर और 200 मीटर के वर्ग में कराई गई।
प्रतियोगिता के आयोजक सचिन ठाकुर, विशांत शर्मा और प्रदीप वर्मा ने बताया कि 1600 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान शिवकुमार मौर्य (चाचीपुर), द्वितीय स्थान निश्चल चौधरी (धर्मपुर) और तृतीय स्थान अंकित कुमार (बहौती) ने प्राप्त किया। 700 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान निश्चल चौधरी (धर्मपुर), द्वितीय स्थान दीपक (सदरुद्दीनगर) और तृतीय स्थान सागर (उघैती) ने हासिल किया।
500 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्रशांत चौधरी (धर्मपुर), द्वितीय स्थान सुरेंद्र प्रधान (नरैनी) और तृतीय स्थान श्याम (गुगुमा) ने प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान पुनीत चौधरी (धर्मपुर), द्वितीय स्थान लकी चौधरी (धर्मपुर) और तृतीय स्थान अंकित (महानगर) ने हासिल किया। प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को पूर्व प्रधान रूप किशोर शर्मा (दिवऊकला), श्यामौतार शर्मा (स्वदेशपुर), विशांत शर्मा, सचिन ठाकुर और प्रदीप कुमार सहित अन्य आयोजकों ने सम्मानित किया।