फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: नदेरी रोड पर बाइक सवार युवकों ने दो युवकों को घेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
इस्लामनगर। थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर बुधवार की रात युवकों के बीच विवाद के बाद हंगामा हो गया। कुछ युवकों पर बाइक सवार युवकों पर गोली चलाने और तमंचा तानने का भी आरोप है। पुलिस ने एक आरोपी को भी पकड़ा है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, कई युवक बाइकों से नदेरी रोड पर पहुंचे। नदेरी निवासी किशनवीर को फोन कर गांव से बाहर बुलाया। नदेरी निवासी किशनवीर ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि वह और उसका एक साथी अल्लैहपुर की ओर से बाइक से गांव लौट रहा था। जैसे ही वह गांव के नजदीक पहुंचा, करीब डेढ़ दर्जन युवक खेतों में छुपे हुए थे। वह किशनवीर को देखकर कच्चे रास्ते से बाइकों पर आ गए।
आरोप है कि बाहर से आए युवकों ने दोनों युवकों से कहासुनी की और तमंचा तान दिया। पुरानी रंजिश के चलते जान मारने की नीयत से फायर कर दिया, जिसमें वह बाल-बाल बच गए। नदेरी चौराहे पर खड़ी डायल-112 पुलिस भीड़ देखकर मौके पर पहुंची। तब तक ग्रामीण भी आ गए। ग्रामीणों को देखकर बाहर से आए युवक बाइक छोड़कर भागने लगे। ग्रामीणों ने एक युवक को पकड़कर तमंचा के साथ पुलिस के हवाले कर दिया। बाहर से आए युवक अपनी दो बाइक मौके पर छोड़ गए और नदेरी गांव के लोगों की दो बाइक लेकर भाग गए। मामला एक महिला से जुड़ा बताया जा रहा है। देर शाम तक दोनों बाइक मौके पर पड़ी रहीं। मौके पर भीड़ जमा रही। सीओ आलोक सिद्धू ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। मामले में रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें