स्काउट के जिला मुख्यायुक्त महेशचंद्र सक्सेना, इंडियन स्काउट फेलोशिप के डॉ. वीरपाल सिंह सोलंकी, पूर्व जिला स्काउट कमिश्नर सुरेशचंद्र शर्मा बरेली मंडल की सहायक प्रादेशिक संगठन कमिश्नर पुष्पा बोरा, गोरखपुर मंडल के सहायक प्रादेशिक संगठन कमिश्नर सुरेश प्रसाद तिवारी ने स्काउट को तमाम जानकारियां दीं।
कैंप फायर में श्री दाताराम कालेज ललुआ नगला असरासी, जूनियर स्कूल हर्रायपुर और कुंवर रूकुम सिंह कालेज के छात्रों ने लोकनृत्य, भजन, देशभक्ति गीत, लोकगीत, नाटक, हास्य व्यंग्य प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान जिला स्काउट कमिश्नर अजयपाल सिंह, जिला गाइड कमिश्नर मधू शर्मा, जिला सचिव विनय कुमार शर्मा, कोषाध्यक्ष आरडी शर्मा, कुंवर गंगा सिंह राठौर, मीडिया प्रभारी जगदीश प्रसाद शर्मा के अलावा निर्णायक गिरधारी सिंह, रामधुन पाली और कृपाल सिंह ने मुख्य अतिथि के साथ शिविर का निरीक्षण किया। प्रशिक्षण प्रवेश कुमार सिंह राठौर, ईशा वार्ष्णेय और जिला ट्रेेनिंग कमिश्नर संजीव शर्मा ने संयुक्त रूप से किया।
स्काउट का अंशदान जमा करें कॉलेज
बदायूं। स्काउट भवन प्रशिक्षण केंद्र पर चल प्रदेश स्तरीय प्रशिक्षण शिविर में पहुंचे सीडीओ को जानकारी हुई कि तमाम स्कूल कॉलेजों की ओर से स्काउट का अंशदान जमा नहीं किया गया। इस पर सीडीओ ने सभी विद्यालयों को जल्द स्काउट का अंशदान जमा करने के निर्देश दिए।