फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजरिया इलाके में युवक को गोली मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजरिया (बदायूं)। थाना क्षेत्र में कौल्हाई और बिहारीपुर के बीच एक युवक को गोली मार दी। ग्राम बिहारीपुर निवासी नेमपाल यादव बुधवार शाम करीब चार बजे अपने गांव लौट रहा था। उसका आरोप है कि इसी दौरान रास्ते में उसके गांव के ही एक युवक ने गोली मार दी जो उसके पेट में जा लगी। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है। वहीं पुलिस ने आरोपी युवक को तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया है। नेमपाल के मुजाबिक करीब दो साल पहले उसने गुन्नौर क्षेत्र की एक युवती से कोर्ट मैरिज की थी। आरोपी भी उस लड़की से शादी करना चाहता था। जब उसकी शादी नहीं हुई तो वह उससे रंजिश मानने लगा और बुधवार शाम उसने गोली मार दी। अभी इस संबंध में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें