फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कछला गंगा में जान देने पहुंची महिला, गोताखोरों ने बचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
कछला (बदायूं)। बुधवार शाम कछला गंगा घाट पर एक महिला अपनी जान देने पहुंची। गनीमत ये रही कि गोताखोरों ने उसे बचा लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

मामला शाम पांच बजे का है। उस समय मूसाझाग थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला गंगा में डूबने के लिए पहुंच गई। महिला पुल के नीचे गंगा में घुस गई और गहरे पानी में जाने से डूबने लगी। उस दौरान गंगा घाट पर गोताखोर ओमकार कश्यप, पप्पू, सुधीश मल्लाह और सीताराम कश्यप मौजूद थे। वह स्टीमर नाव से गंगा में पहुंचे और उन्होंने महिला को डूबने से बचा लिया। इसके बाद गोताखोर उसे कछला पुलिस चौकी ले गए। महिला ने पुलिस को बताया कि घर से नाराज होकर आत्महत्या करने आई थी। उसके परिवार वाले उसे चैन से जीने नहीं दे रहे हैं। कछला वाले उसे मरने नहीं दे रहे हैं। इस पर चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र कुमार ने उसके परिवार वालों को सूचना दे दी है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें