उझानी। कछला के बार्ड नंबर दो में ऋणबंधक टेंपो का अपने साथ ले जाने की कोशिश करते समय फाइनेंस कर्मी से मारपीट कर दी गई। घायल फाइनेंस कर्मी ने टेंपो मालिक को नामजद कराया है।
मामला दो दिन पहले का है। बदायूं में महिंद्रा फाइनेंस कंपनी फैसल अब्दुल्लाह की ओर से टेंपो मालिक कछला के बार्ड नंबर दो निवासी सलमान के खिलाफ दर्ज रिपोर्ट में कहा है कि वह बंधक टेंपो को लेने के लिए मौके पर पहुंचा तो सलमान ने मारपीट की। पिटाई से उसका सिर फूट गया। पुलिस ने उसका मेडिकल भी कराया है। बता दें कि सलमान की पत्नी ने फाइनेंस कंपनी के लोन मैनेजर के खिलाफ मारपीट का आरोप लगाते हुए मंगलवार को पुलिस से शिकायत की थी। संवाद