फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: झपटमार ने नोच लिए महिला के कुंडल

विज्ञापन
पीड़िता प्रमोद कुमारी। संवाद
विज्ञापन
घर के दरवाजे पर झपटमार ने नोच लिए महिला के कुंडल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिल्सी। घर के दरवाजे पर ही झपटमार ने महिला के कानों से कुंडल नोच लिए। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली लेकिन कुछ पता नहीं चला। देर रात पुलिस इस मामले में रिपोर्ट दर्ज करने के लिए तहरीर का इंतजार कर रही थी। नौ दिन में झपटमारी की यह तीसरी वारदात है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला संख्या पांच के वार्ड नंबर 25 निवासी नरेश वाष्र्णेय की पत्नी प्रमोद कुमारी बुधवार दोपहर अपनी नातिन को स्कूल से लेकर घर लौट रही थीं।वह अपने घर के दरवाजे पर पहुंचीं तभी झपटमार ने उनके कानों से कुंडल नोच लिए और भाग गया। उनके शोर मचाने पर काफी भीड़ जमा हो गई। पुलिस भी पहुंच गई, लेकिन झपटमार भाग चुका था। पुलिस झपटमार की पहचान के लिए आसपास के इलाकाें में सीसीटीवी फुटेज तलाश कर रही है। मंगलवार को जैन कॉलोनी के पास नेकसो देवी नाम की महिला के कुंडल नोच लिए गए थे। इससे पहले 13 फरवरी को भुवनेश माहेश्वरी की पत्नी सुमन के साथ वारदात को चुकी है। इंस्पेक्टरी बिल्सी ब्रजेश कुमार ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें