फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से युवक की मौत, तीन घायल

सार

मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर मदनजुड़ी गांव के नजदीक बुधवार रात करीब आठ बजे एक तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर लगने से 25 वर्षीय सुमित यादव की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक उनकी बाइक बिसौली कस्बे के नजदीक मदनजुड़ी के पास पहुंची थी, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक की जोरदार टक्कर लग गई।हादसे में सुमित की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कैलाश और हरिओम गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, पर चंदौसी के गांव मई निवासी आसिफ (35) पुत्र भूरे अपनी बाइक से सैदपुर से घर लौट रहा था।
विज्ञापन
बिसौली में घटनास्थल पर मौजूद पुलिस व ग्रामीण। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिसौली (बदायूं)। मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर मदनजुड़ी गांव के नजदीक बुधवार रात करीब आठ बजे एक तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर लगने से 25 वर्षीय सुमित यादव की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक तीन युवक एक ही बाइक पर सवार थे। चौथा युवक अलग बाइक पर था। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया है। वजीरगंज पुलिस ने ट्रक पकड़ लिया है।
विज्ञापन

करीब आठ बजे वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव नौलीहरनाथपुर निवासी सुमित यादव उर्फ कल्लू पुत्र सूरजपाल, कैलाश (30) पुत्र थान सिंह और उसके रिश्तेदार गुन्नौर निवासी हरिओम (32) एक बाइक पर रानेट चौराहे से मेला देखकर गांव लौट रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक उनकी बाइक बिसौली कस्बे के नजदीक मदनजुड़ी के पास पहुंची थी, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक की जोरदार टक्कर लग गई।
हादसे में सुमित की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कैलाश और हरिओम गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बावजूद ट्रक ड्राइवर ने ट्रक नहीं रोका। उसने वजीरगंज की ओर ट्रक दौड़ा दिया। वहीं, पर चंदौसी के गांव मई निवासी आसिफ (35) पुत्र भूरे अपनी बाइक से सैदपुर से घर लौट रहा था। ट्रक की चपेट में आने से वह भी घायल हो गया। हादसे के दौरान बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है। पुलिस ने सुमित का शव मोर्चरी भेजा है। वजीरगंज पुलिस ने ट्रक पकड़ लिया है। उसका ड्राइवर भी पकड़ा गया है।

मृतक सुमित यादव उर्फ कल्लू। संवाद- फोटो : BADAUN

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें