फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
मंजीत फाइल फाइल फोटो
विज्ञापन
बदायूं। 13 दिन पहले सड़क हादसे में घायल हुए बिसौली के अतरपुरा के युवक की उपचार के दौरान बरेली के एक निजी अस्पताल में बुधवार को मौत हो गई।
विज्ञापन

गांव अतरपुरा निवासी बृजकिशोर ने बताया कि उनका 17 वर्षीय बेटा मंजीत अपने बाबा अहिवरन सिंह के साथ बिसौली से घर लौट रहा था। लौटते समय मंजीत के बाबा अहिवरन ने लुघशंका करने के लिए परवेजनगर और परसिया के बीच बाइक रोकी थी। मंजीत बाइक के पास ही खड़ा रहा। इसी दौरान उधर से गुजर रही तेज रफ्तार रेस्क्यू वैन ने मंजीत को अपनी चपेट में ले लिया।
परिजनों ने उसे बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां इलाज के दौरान बुधवार को उसकी मौत हो गई। मंजीत तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। उसके दो भाई वीरेश और सौरभ हैं। पिता बृजकिशोर खेतीबाड़ी कर परिवार को भरण-पोषण करते हैं। बृजकिशोर ने बताया कि हादसे वाले दिन बिसौली थाने में तहरीर देकर शिकायत की थी। वहीं, सीओ बिसौली अंशुमन श्रीवास्तव ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। गाड़ी को कब्जे में लेकर चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव करेली की युवती से होनी थी मंजीत की शादी



बिसौली थाना क्षेत्र के गांव अतरपुरा निवासी बृजकिशोर के बेटे मंजीत की शादी 5 जुलाई को होनी थी। इसके लिए घर में तैयारियां चल रही थीं। मंजीत के छोटे भाई वीरेश ने बताया कि मंजीत की शादी चंदौसी क्षेत्र के गांव करेली निवासी युवती से तय हुई थी। इसके लिए घर में जोर-शोर से तैयारियां चल रही थीं। परिवार में खुशियों का माहौल था, लेकिन हादसे ने परिवार की खुशियां छीन लीं। संवाद

मंजीत फाइल फाइल फोटो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें