बदायूं। मुजरिया थाना क्षेत्र के ग्राम नगला भिंड निवासी अरविंद (23) पुत्र राजवीर की इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
परिजनों ने बताया कि अरविंद छह नवंबर को बाइक से वितरोई से मुजरिया चौराहे की ओर आ रहे थे। इसी दौरान कटैया भगवती से मिट्टी भरकर जा रहे डंपर ने गांव विचोला के पास उनकी बाइक में टक्कर मार दी थी। हादसे में अरविंद सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद नाजुक हालत को देखते हुए बरेली हायर सेंटर रेफर किया था।
सोमवार को परिजन अरविंद को बरेली से दिल्ली ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। रात में शव गांव नगला भिंड लाया गया।परिजनों ने मंगलवार को कछला गंगा घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया। अरविंद अपने पीछे एक पुत्री हिना को छोड़ गए हैं। सीओ सहसवान अशोक कुमार सिंह ने बताया कि हादसे में तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद