उसावां। थाना क्षेत्र के एक गांव से किशोरी को एक युवक अपने मामा व सगे भाइयों के सहयोग से बहलाकर ले गया। किशोरी के पिता ने शाहजहांपुर जिले के एक युवक समेत चार लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है।
बुधवार देर रात किशोरी के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि शाहजहांपुर जिले के कलान थाना क्षेत्र के ग्राम सनाय निवासी सुरजीत यादव 26 अक्टूबर को उनकी नाबालिग बेटी को गांव से अपने साथ ले गया। आरोप है कि उनकी बेटी को ले जाने की साजिश में युवक का मामा शाहजहांपुर जिले के मिर्जापुर थाना क्षेत्र के ग्राम मंसानगला निवासी नन्हें व कलान थाना क्षेत्र के ग्राम सनाय निवासी भोला और राजेश भी शामिल हैं। आरोप है कि किशोरी घर से 60 हजार रुपये और अपनी मां के सोने-चांदी के जेवर भी साथ ले गई है। सीओ दातागंज अशेष नाथ सिंह ने बताया कि चारों आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जांच कर किशोरी की तलाश कराई जा रही है। संवाद