फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: गंगा एक्सप्रेसवे पर हादसे में युवक की मौत, दो घायल, बाइक से पंजाब जा रहे थे तीनों

Sat, 04 Jul 2026 04:04 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बदायूं के वजीरगंज थाना क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे पर हुए हादसे में पंजाब नौकरी के लिए एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, जिला हरदोई के तीन युवक एक ही बाइक से पंजाब जा रहे थे। शनिवार सुबह गंगा एक्सप्रेसवे पर किसी वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। 

विज्ञापन


सूचना मिलने पर वजीरगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र वजीरगंज पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जिला अस्पताल बदायूं रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने हरदोई के ग्राम खौदाखेड़ा निवासी सूरज को मृत घोषित कर दिया। घायल सुरेंद्र (24 वर्ष) और दिलीप (19 वर्ष) का उपचार जारी है। पुलिस ने सूरज का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। 

सूरज पंजाब के भगत सिंह नगर में जूते की दुकान पर नौकरी करता था। उसका मौसेरा भाई सुरेंद्र पंजाब के फुलनावाल क्षेत्र में ओमेक्स फ्लाइट में सिक्योरिटी गार्ड है। दिलीप छात्र है और वह भी सूरज के साथ पंजाब जाने के लिए निकला था। 
विज्ञापन


हादसे के बाद बेहोश हो गए थे तीनों 
घायल सुरेंद्र ने बताया कि हादसे के बाद तीनों बेहोश हो गए थे, इसलिए उन्हें यह जानकारी नहीं है कि किस वाहन ने टक्कर मारी। दोपहर एक बजे तक मृतक के परिजन बदायूं नहीं पहुंच पाए थे। पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई पूरी होने के बाद शव को गांव ले जाया जाएगा। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें