फैजगंज बेहटा। कस्बे के वार्ड 11 निवासी रमेश (30) पुत्र रामदयाल को तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
भाई दिनेश ने बताया कि शुक्रवार को भैंस बीमार हो गई। भाई रमेश दवा लेने के लिए मेडिकल स्टोर पर गए थे। सड़क पार करते समय तेज रफ्तार ट्रक ने उनको टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर घायल हो गए। ट्रक चालक मौके से ट्रक लेकर भाग गया। घटना की सूचना पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और गंभीर हालत में सीएचसी ले गए। जहां से प्रथम उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिवार के लोग उनको इलाज के लिए ले जा रहे थे कि रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। रोते -बिलखते परिवार के लोग अस्पताल पहुंच गए। घटना की सूचना थाना पुलिस को दी गई। शनिवार को पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है। देर शाम को शव घर पहुंचा तो गांव में ही उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।