फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बहन से राखी बंधवाकर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
मृतक रोहित का फाइल फोटो।
विज्ञापन
बिल्सी। रक्षाबंधन पर बहन से राखी बंधवाकर बाइक से घर लौट रहे युवक की कासगंज में सड़क हादसे में मौत हो गई। दो बाइकों की आमने-सामने हुई जोरदार भिड़ंत में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव ढंडूमर निवासी रोहित (25) पुत्र राजपाल पंजाब में परिवार के साथ रहकर मजदूरी करता था। रक्षाबंधन पर वह गांव आया था। रविवार को बहन से राखी बंधवाने के बाद बाइक से लौट रहा था। इसी दौरान कासगंज जिले के सोरों-सहावर मार्ग पर गांव इमलिया के पास सामने से आ रही बाइक से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में रोहित गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। दूसरी बाइक पर सवार उत्तम चंद्र भी गंभीर रूप से घायल हुआ है। उसे अलीगढ़ रेफर किया गया है। रविवार की देर रात को गांव पहुंचा शव तो परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें