फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: कादरचौक में टायर फटने से युवक की मौत, साथी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कादरचौक। थ्रेसर का टायर फटने से युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर घायल हो गया। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से हालत नाजुक देखते हुए हायर सेंटर रेफर किया गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह चार बजे गांव गंगी नगला निवासी 35 वर्षीय मुनेश पुत्र चरन सिंह अपना ट्रैक्टर और थ्रेसर लेकर गेहूं निकालने के लिए खेतों पर गए थे। इस दौरान थ्रेसर का टायर पंक्चर हो गया। इसके बाद वह गांव के ही देवेंद्र के साथ टायर लेकर पंक्चर जुड़वाने के लिए पड़ोसी गांव गंगपुर पहुंचे।
पंक्चर जुड़वाने के बाद वह टायर बाइक पर रखकर खेत पर जा रहे थे। सुबह करीब आठ बजे ज्यादा हवा भरी होने की वजह से टायर फट गया। टायर फटते ही बाइक चला रहे मुनेश और पीछे पकड़कर बैठे देवेंद्र दूर जा गिरे। हादसे में मुनेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि देवेंद्र गंभीर घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर दोनों परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। एसएचओ वेदपाल सिंह ने बताया कि ट्यूब में ज्यादा हवा भरी होने की वजह से टायर फट गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें