फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बिल्सी में झोलाछाप के इलाज से युवक की मौत

Sat, 28 Sep 2024 03:53 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्सी। पाइल्स का ऑपरेशन करने के बाद एक युवक की हालत बिगड़ गई और शुक्रवार की सुबह उसकी मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार के लोगों में कोहराम मचा गया। युवक की पत्नी ने पुलिस को तहरीर देकर झोलाछाप पर गलत ऑपरेशन करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

मामला थाना क्षेत्र के गांव अहमदनगर असौली का है। शुक्रवार को पुलिस को दी गई तहरीर में रवीना पत्नी इदरीश ने कहा है कि उसके पति को पाइल्स की बीमारी थी। गांव के ही एक झोलाछाप को दिखाया गया। उसने 22 सितंबर को अपने घर ले जाकर पति इदरीश (40) का पाइल्स का ऑपरेशन कर दिया। ऑपरेशन के बाद उसके पति के लगातार खून आता रहा और उनकी हालत दिनों दिन बिगड़ती गई। शुक्रवार सुबह इदरीश की मौत हो गई। इदरीश की मौत के बाद से परिवार के लोगों में कोहराम मच गया।
रवीना का कहना है कि डॉक्टर के गलत इलाज से पति की मौत हुई है। उसने झोलाछाप के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। इसके बाद पुलिस उनके घर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दरोगा इंतजार हुसैन ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें