फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: 48 लाख से सुधरेंगे आवास विकास की सड़कों के हालात

Sat, 28 Sep 2024 03:53 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
आवास विकास की टूटी पड़ी मुख्य सड़क पर हुआ जलभराव। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। आवास विकास की मुख्य सड़क के दिन बहुत जल्द ही बहुरने वाले हैं। आवास विकास की ओर से मुख्य सड़क समेत अन्य सड़कों को सही कराने के लिए 48 लाख रुपये का टेंडर किया है। अगले माह के प्रथम सप्ताह में काम शुरू होने की उम्मीद है। अभी मुख्य सड़क पर कई बड़े और गहरे गड्ढे हो रहे हैं, जिनमें हर समय पानी भरा रहता है।
विज्ञापन

शहर की पॉश कॉलोनियों में शामिल आवास विकास की सड़कों के हाल किसी से छिपे नहीं है। कॉलोनी में मुख्य सड़क वर्ष 2013 में बनी थी। अंदर की कुछ गलियों में सीसी रोड बनाने का काम वर्ष 2018 में किया गया। इसके बाद से आवास विकास परिषद की ओर से न तो सड़कों की मरम्मत कराई गई है और न ही कोई नई सड़क बनाई गई है। इन सड़क को बनाने के लिए कई बार कॉलोनी के बाशिंदों ने अधिकारियों से इसको बनवाने की मांग की। कई बार अधिकारियों से आश्वासन मिला, लेकिन काम नहीं हो सका, लेकिन अब जल्द ही काम शुरू होने की उम्मीद है।
इसके बाद लोगों को दिलासा देने के लिए अधिकारियों ने दो-तीन बार सड़कों का सर्वे कराया, लेकिन मरम्मत का काम शुरू नहीं कराया गया। हालांकि परिषद का दावा है कि सड़कों की मरम्मत के लिए टेंडर निकाला गया था, लेकिन वह आचार संहिता में फंस गया। अब आचार संहिता हटने के बाद टेंडर खोले जाएंगे, तभी काम हो सकेगा।
विज्ञापन


डिग्री कॉलेज जाने वाले छात्र-छात्राओं को होती है परेशानी
-आवास विकास की मुख्य सड़क पूरी तरह से टूट गई है। कई जगहों पर हालात यह है कि वहां पर सड़क का नामोनिशान तक गायब हो चुका है। केवल बजरी और गहरे-गहरे गड्ढे बचे है। इसकी वजह से कॉलेज जाने छात्र-छात्राओं और स्टाफ को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
-आवास विकास परिषद की मुख्य सड़क समेत कुछ गलियां की सड़के खराब हो रही हैं। उनको जल्द ही सही कराया जाएगा। इसको लेकर टेंडर निकला गया है। 48 लाख रुपये सड़क बनाई जाएगी।
विज्ञापन

- आशीष शर्मा, जेई आवास विकास
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें