फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: हाईटेंशन लाइन का करंट लगने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दहगवां। जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव सूरजपुर में रविवार शाम हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से 30 वर्षीय राजू की मौत हो गई। वह शाम के समय अपने खेत पर बोगी से गड्ढा कर रहा था। तभी ऊपर हाईटेंशन लाइन से स्पर्श हो गई, जिससे युवक की जान चली गई।
विज्ञापन

गांव सूरजपुर निवासी राजू पुत्र चंद्रभान खेतीबाड़ी करता था। उसके परिवार वालों के मुताबिक राजू रविवार शाम अपने खेत में तारकशी कराने को लोहे की बोगी से गड्ढे कर रहा था। गड्ढा करने के दौरान बोगी ऊपर उठाने पर हाईटेंशन लाइन से स्पर्श हो गई, जिससे युवक करंट लगने से वहीं खेत में गिर गया। उसे देखकर खेत पर मौजूद परिवार वाले दौड़ पड़े। उन्होंने जैसे-तैसे डंडा मारकर युवक को अलग किया और उसे तुरंत दहगवां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी एक बेटी और एक बेटा है। उसके परिवार वाले शव को अपने घर ले गए हैं। उन्होंने इस संबंध में थाना पुलिस को सूचना नहीं दी है।संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें