फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा में कलश विसर्जन करते समय डूबने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी (बदायूं)। कछला गंगाघाट पर श्रीमद्भागवत कथा के कलश विसर्जन के दौरान डूबने से युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन

वजीरगंज क्षेत्र के गांव खुर्रमपुर भमोरी में मंगलवार को श्रीमद्भागवत कथा का समापन हुआ था। उसके कलश समेत पूजन सामग्री को विसर्जन करने के लिए बुधवार को कई श्रद्घालु ट्रैक्टर-ट्रॉली से कछला गंगाघाट पर पहुंचे। विसर्जन के दौरान ही पुल के पास नहाते समय रमन पाल (18) डूब गया।
विज्ञापन

यह देख घाट पर मौजूद उसके परिजनों ने शोर मचा दिया। आवाज सुनकर मौके पर लोगों का जमघट लग गया। लोगों ने पहले तो खुद ही उसे खोजने का प्रयास किया लेकिन कोई सफलता नहीं मिलने पर उन्होंने दुकानदारों के जरिए गोताखोरों को बुला लिया। गोताखोरों ने मशक्कत करके करीब तीन घंटे बाद शाम को रमन को खोज निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक के चाचा किशनपाल ने बताया कि हादसे के बाद गोताखोरों को भी मौके पर पहुंचने में करीब एक घंटा लगा। बाद में कछला चौकी से पुलिस कर्मी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें