फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: अटेना घाट पर गंगा में डूबकर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
उसहैत। थाना क्षेत्र के अटेना घाट पर गंगा में डूबकर 30 वर्षीय सोनू की मौत हो गई। दिल्ली के शास्त्री नगर निवासी सोनू बुधवार दोपहर अपने साले शाहजहांपुर के कलान निवासी यूसुफ पुत्र बच्चन के साथ अटेना घाट पर गंगा स्नान करने आया था। साथ में वह कुत्ते भी लाया था। बताते हैं कि जब वह गंगा स्नान कर रहा था तो उसके कुत्ते तैरते हुए आगे बढ़ गए। उन्हें पकड़ने के चक्कर में सोनू गहरे पानी में चला गया। यह देखकर यूसुफ ने शोर मचाया। कई गोताखोर आ गए और उसे बचाने के लिए गंगा में कूद गए। उन्होंने कड़ी मशक्कत करके सोनू को बाहर निकाला। उसे तुरंत जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उसको मृत घोषित कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें