फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: खाटू श्याम की निशान यात्रा निकाली, जगह-जगह स्वागत

विज्ञापन
बिल्सी में निशान यात्रा में शामिल की गई बाबा का झांकी। संवाद
विज्ञापन
बिल्सी। बुधवार को श्याम बाबा के भक्तों ने खाटू श्याम की गुणगान निशान यात्रा झांकियों के साथ निकाली। लोगों ने जगह-जगह यात्रा का स्वागत कर पुष्पवर्षा की।
विज्ञापन

सुबह नगर की सब्जी मंडी के सामने श्री श्याम भवन पर भक्तों द्वारा अपने-अपने निशान का पूजन किया गया। साथ ही यहां 56 व्यंजनों से महंत विकास वार्ष्णेय उर्फ बब्बू भइया ने खाटू श्याम बाबा का भोग के साथ आरती की। उसके बाद नई सब्जी मंडी द्वार से निशान पदयात्रा शुरु की गई। जो नगर के कटरा बाजार, मुख्य बाजार, बंबा चौराहा स्थित श्री बद्री नारायन मंदिर पंहुची जहां भक्तों ने पूजा कर शोभा यात्रा को आगे बढ़ाया। इसके बाद इसको नगर के सर्राफा बाजार, कपड़ा बाजार, बालाजी तिराहा, कछला बस स्टैंड, मनोकामना स्कूल के सामने से होती हुई देववाणी चौक पंहुची। जहां से सभी भक्त वाहनों से उझानी-बदायूं रोड पर स्थित जजपुरा खाटू श्याम मंदिर पंहुचे।
निशान यात्रा के दौरान भक्तों ने एक-दूसरे के साथ अबीर-गुलाल की होली खेली। यात्रा का पूर्व चेयरमैन ओमप्रकाश सागर समेत कई व्यापारियों ने स्वागत किया। इधर, नगर की श्री लखदातार सेवा समिति की ओर से नगर के मोहल्ला संख्या एक स्थित श्याम भवन पर भी फाल्गुन माह की एकादशी के उपलक्ष्य में बाबा के भक्तों ने निशान यात्रा निकाली, जो जजपुरा मंदिर पर जाकर समाप्त हुई। इस मौके पर सैकड़ों लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें