फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: रेल मशीन इंजन के इंजन की चपेट में आकर युवक की मौत

विज्ञापन
बदायूं के दबतोरी में रेल मशीन की चपेट में आने से मृतक हसनैन का फाइल फोटो-
विज्ञापन
दबतोरी। क्षेत्र के रेलवे स्टेशन के पास बुधवार दोपहर को रेल मशीन इंजन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। हादसा रेलवे फाटक संख्या 22-सी (पूर्वी) के पास हुआ। युवक की पहचान बरेली के रम्पुरा निवासी हसनैन के रूप में हुई। सूचना पर स्थानीय पुलिस और रेलवे पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवक रेलवे ट्रैक के आसपास घूम रहा था। इसी दौरान ट्रैक पर चल रहे रेल मशीन इंजन की चपेट में आ गया। इंजन की टक्कर से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आसपास के ग्रामीण और राहगीर घटनास्थल पर पहुंच गए। इधर, सीओ अंशुमन श्रीवास्तव ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची थी। घटना को जीआरपी देख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें