अलापुर क्षेत्र में इसी कार से हुआ हादसा। संवाद
अलापुर। अलापुर थाना क्षेत्र में एमएफ हाईवे पर रविवार की देर रात एक हादसे में 32 वर्षीय सोनू यादव की मौत हो गई। नखासा बाजार के पास सड़क किनारे पड़े युवक को तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल कार्रवाई करते हुए कार चालक को वाहन समेत हिरासत में ले लिया।
बीती रात करीब ढाई बजे
पुलिस ने बताया कि अलापुर के वार्ड छह निवासी सोनू यादव (32) पुत्र कशीराम नशे की हालत में एमएफ हाईवे पर नखासा बाजार के पास सड़क किनारे पड़ा था। इस बीच दिल्ली से सवारी लेकर आ रही एक कार ने उसे रौंद दिया। पुलिस ने पीछा करके चालक को कार सहित पकड़ लिया। पूछताछ में चालक ने अपना नाम सरताज पुत्र जमील निवासी बढ़ाऊ थाना मिर्जापुर, जिला शाहजहांपुर बताया है।
घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि सोनू शराब पीने का आदी था। इसी कारण उसकी पत्नी पुष्पा करीब दो वर्ष पूर्व दो बच्चों को लेकर अपने मायके बिहार चली गई थी। कार चालक के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है।