फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पैदल घर जा रहे युवक को वाहन ने रौंदा, मौके पर मौत; परिवार में मचा कोहराम

Mon, 20 Oct 2025 02:59 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं के अलापुर थाना क्षेत्र में रविवार रात पैदल घर जा रहे युवक को किसी वाहन ने रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे से उसके परिवार में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन
मौके पर रोते-बिलखते परिजन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के अलापुर थाना क्षेत्र के गांव जगत में रविवार की रात अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत हो गई। युवक अपने बहनोई के घर रहता था। त्योहार पर हुए हादसे से परिवार में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक गांव जगत में सुनील कुमार गुप्ता की आढ़त के पास किसी वाहन ने शिव सिंह(28 वर्ष) पुत्र पूरन सिंह निवासी नौसाना थाना मूसाझाग को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। 

पैदल घर जा रहा था युवक 
युवक अपने बहन के घर गांव जगत में रहता था। वह वाहन चालक था। रविवार रात वह पैदल अपने घर वापस जा रहा था। इसी बीच किसी वाहन ने उसे रौंद दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।  
विज्ञापन


सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। एसओ उदयवीर सिंह ने बताया कि घटना की अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें