बदायूं के इस्लामनगर कस्बे के मोहल्ला जमनी में मंगलवार सुबह करीब 40 वर्षीय युवक का शव नाले में पड़ा मिला। उसकी पहचान संभल जिले के रहने वाले शमीम के रूप में हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से युवक के शव को नाले से बाहर निकलवाया। जब उसकी तलाशी ली गई, तो उसकी जेब से एक मोबाइल और आधार कार्ड मिला।
विज्ञापन
उसके आधार पर युवक की पहचान संभल जिले के चंदौसी गेट निवासी समीम पुत्र अबुल माजिद के रूप में हुई। कुछ लोगों ने बताया की समीम कस्बे बिसौली तिराहा निवासी अपने रिश्तेदार शौकत अली की बेटी की शादी में अपनी मां के साथ आया था। वह नाले में कैसे गिर गया, अभी इसका पता नहीं चला है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।