फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा सम्मेलन की तैयारियां  पूरी, रेल राज्यमंत्री आएंगे

Sun, 27 Nov 2016 11:21 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
भाजपा जिलाध्यक्ष के आवास पर सौंपी गई जिम्मेदारी 
 युवाओं को पार्टी से जोड़ने के लिए भारतीय जनता पार्टी के सोमवार को होने वाले युवा सम्मेलन की तैयारियां पूरी हो गई हैं। युवा सम्मेलन में रेल एवं संचार राज्यमंत्री मनोज सिन्हा मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे, जबकि प्रदेश के महामंत्री पंकज सिंह एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। 
विज्ञापन

युवा सम्मेलन की तैयारियों को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य के आवास पर हुई बैठक में जिलाध्यक्ष शाक्य ने उपरोक्त जानकारी देते हुए कहा कि हजारों की संख्या में युवा सम्मेलन में भाग लेंगे। पार्टी प्रदेश भर में सम्मेलन करके युवाओं को जोड़ रही है। कहा कि जिले के सभी बूथों से युवा भाग लेंगे। क्योंकि लोकसभा चुनाव में युवाओं ने जोश के साथ नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाया था। इन्हीं युवाओं के दम पर प्रदेश में भी भाजपा की सरकार बनेगी। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष अजीत वैश्य, रविंद्र पाल सिंह, जिला महामंत्री सुधीर श्रीवास्तव, राजेश्वर सिंह पटेल, मानवेंद्र यादव, यदुनेश यादव, मुनीश अग्रवाल, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अंकित मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें