बदायूं। श्री श्री मां दुर्गा पूजा महोत्सव युवा कमेटी की बैठक का आयोजन रविवार को विजय नगर कॉलोनी स्थित कार्यालय पर किया गया। बैठक में आगामी दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
कमेटी के मीडिया प्रभारी आयुष्मान वर्मा ने बताया कि इस बार पश्चिम बंगाल से आए मूर्तिकारों की ओर से मां दुर्गा की प्रतिमा का निर्माण किया जा रहा है। विशेष रूप से इस बात का ध्यान रखा जा रहा है कि मूर्ति पूरी तरह से प्राकृतिक रूप से बनाई जाए, ताकि पर्यावरण को कोई नुकसान न हो। उन्होंने बताया कि महोत्सव के सभी कार्यक्रम गीता भवन में होंगे। कार्यक्रम की शुरुआत 16 अक्तूबर से होगी। कमेटी ने इस बार कार्यक्रम को पिछले वर्षों की तुलना में और अधिक भव्य और व्यवस्थित ढंग से आयोजित करने का संकल्प लिया है। बैठक को सफल बनाने में मुकेश, सावन, सौरभ , अनुज , विवेक और अंकित आदि मौजूद रहे। संवाद