फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: अग्निवीर भर्ती परीक्षा में फेल होने पर युवक ने दी जान, पेड़ पर फंदे से लटका मिला शव

Mon, 20 Jul 2026 02:25 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

उसावां क्षेत्र में अग्निवीर भर्ती परीक्षा में असफल होने से तनावग्रस्त एक युवक ने आत्महत्या कर ली। उसका शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
सौरभ सिंह का फाइल फोटो - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के उसावां क्षेत्र में सेना की अग्निवीर भर्ती परीक्षा में असफल होने पर तनाव में चल रहे युवक ने खेत में पेड़ पर फंदे से लटककर जान दे दी। परिजनों ने पुलिस को बिना सूचना दिए मृतक का अटेना गंगा घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया। 

विज्ञापन

 
उसावां थाना क्षेत्र के ग्राम मिलकिया निवासी सौरभ सिंह (20) ने शनिवार रात गांव से बाहर मंदिर के पास खेत में आम के पेड़ पर फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। उसके पिता राकेश सिंह ने बताया कि सौरभ सिंह ने पिछले दिनों अग्निवीर भर्ती परीक्षा दी थी। परीक्षा में असफल होने पर वह मानसिक तनाव में रहने लगा था। समझाने के बाद भी वह अवसाद से बाहर नहीं आ पा रहा था। परिजनों के अनुसार, शनिवार रात करीब नौ बजे घर में खाना खाकर चारपाई पर सो गया था।
 
परिजनों में मची चीख-पुकार 
रात करीब 11 बजे चारपाई पर नहीं दिखा तो उसकी तलाश शुरू की। रात्रि साढ़े 12 बजे के करीब गांव से बाहर मंदिर के पास खेत में खड़े आम के पेड़ पर लटकता उसका शव मिला। उसे देखकर परिवार में चीख-पुकार मच गई। रात में ही कई लोग मौके पर पहुंच गए। 
विज्ञापन


परिजन युवक के शव को पेड़ से उतारकर घर लाए और पुलिस को बिना सूचना दिए रविवार को सुबह अटेना गंगा घाट पर मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया। सौरभ के पिता खेतीबाड़ी करते हैं। छोटा भाई पढ़ाई कर रहा है। सीओ अशेष नाथ सिंह ने बताया कि इस संबंध में पुलिस को कोई जानकारी नहीं दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें