फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: धान चोरी करते समय युवक पकड़ा, तमंचा लगाकर भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। जिले की एक थाना पुलिस ने नया कारनामा कर दिया। धान चोरी करते समय पकड़े गए युवक का चालान तमंचा लगाकर कर दिया। तीन दिन पहले उसे पुलिस ने धान चोरी करते समय पकड़ा था। दो दिन तक छोड़ने के नाम पर सौदेबाजी होती रही। रुपये नहीं मिलने पर तीसरे दिन तमंचे बरामद होने के आरोप में जेल भेज दिया।
विज्ञापन



मामला अलापुर थाना क्षेत्र की चौकी म्याऊं का है। बताया जाता है कि तीन दिन पहले आरोपी को एक आढ़ती की आढ़त से धान चोरी करते समय पीआरबी पुलिस ने पकड़ लिया था। उससे पूछताछ की तो उसने धान चोरी करने की बात बताई। साथ ही उसने दो और युवकों के नाम बताए जो चोरी में उसके साथ थे। पीआरबी पुलिस आरोपी को म्याऊं चौकी लेकर पहुंच गई। पुलिस ने दो दिन तक उसे हिरासत में रखा। पुलिस सिर्फ उससे रुपये का सौदा करती रही। उसके साथी दो चोरों को तलाशने का बिल्कुल प्रयास नहीं किया। जब पुलिस को आरोपी से रुपये नहीं मिले तो उसके पास से तमंचा मिलने की बात कहकर जेल भेज दिया। यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। दातागंज सीओ केके तिवारी ने बताया कि यह मामला उनके संज्ञान में नहीं है। अगर ऐसा है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें