फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सिरतौल में युवक को लाठी-डंडों से पीटा, चार पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्सी। गांव सिरतौल में खेत में घास काटने से मना करने पर विवाद हो गया। चार लोगों ने युवक को घर बुलाकर लाठी-डंडों से पीट दिया। घायल का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

पीड़ित वालेश ने तहरीर में बताया कि 3 सितंबर शाम 4 बजे वह खेत में घास काट रहा था। उसी दौरान बड़े भाई के खेत में गौरव, बंटी, पप्पू और गौरव की पत्नी घास काट रहे थे। मना करने पर गाली-गलौज हुई। भतीजा अनमोल के मना करने पर आरोपी चले गए। आरोप है कि बाद में गौरव अनमोल को घर बुला ले गया, जहां चारों ने लाठी-डंडों से पीटा। शोर सुनकर परिजन पहुंचे तो आरोपी धमकी देकर भाग निकले। सीओ बिल्सी आलोक सिद्धू ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें