फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: हंगामा करने से रोका तो युवक को पीटा, पुलिस जांच में जुटी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्सी। कोतवाली तिराहे पर शनिवार देर रात हंगामा कर रहे युवकों को शांत रहने के लिए कहना एक युवक को भारी पड़ गया। आरोप है कि करीब 10 युवकों ने हिमांशु शर्मा की बेल्टों से पिटाई कर दी। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की है।
विज्ञापन

बिल्सी निवासी हिमांशु शर्मा ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में कहा है कि शनिवार देर रात वह कोतवाली तिराहे पर खड़े थे। इसी दौरान करीब 10 युवक हंगामा कर रहे थे। हिमांशु ने उन्हें शांत रहने के लिए कहा तो वे नाराज हो गए। आरोप है कि इसके बाद युवकों ने बेल्टों से उनकी पिटाई शुरू कर दी। सड़क पर हंगामा होते देख आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और किसी तरह मामला शांत कराया।
पीड़ित ने घटना के संबंध में शनिवार देर रात कोतवाली पुलिस को शिकायत दी। सीओ आलोक सिद्धू ने बताया कि मामले की जांच पुलिस की ओर से की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें