फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: धान की झड़ाई के विवाद में युवक को पीटा, निर्वस्त्र कर खेत में छोड़ा

विज्ञापन
पिटाई के बाद खेत में पड़ा युवक मौके पर मौजूद परिजन। स्त्रोत वीडियो ​ग्रैब - फोटो : विभाग
विज्ञापन
रेहड़िया (बदायूं)। वजीरगंज क्षेत्र के गांव वीरमपुर में धान की फसल की झड़ाई को लेकर हुए विवाद में बुधवार शाम एक युवक की डंडों से पिटाई करने और उसे निर्वस्त्र कर खेत में छोड़ने का मामला सामने आया है। गंभीर रूप से घायल सुनील (31) पुत्र महेंद्र पाल रातभर खेत में पड़ा रहा। बृहस्पतिवार सुबह प्रशासक की सूचना पर पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

सुनील का गांव के ही तहेरे भाई सत्यदेव से बुधवार शाम धान की फसल की झड़ाई को लेकर विवाद हो गया था। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर युवक के साथ डंडों से मारपीट की गई। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद उसे खेत में छोड़ दिया गया। युवक रातभर खेत में पड़ा रहा। सुबह घटना की जानकारी होने पर ग्राम प्रधान ने पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस घायल को सीएचसी वजीरगंज ले गई। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल बदायूं रेफर कर दिया। इसके बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। सीओ बिसौली अंशुमन श्रीवास्तव ने बताया कि युवक का उसके तहेरे भाई से फसल की मजदूरी को लेकर विवाद हो गया था। युवक की मां की तहरीर पर सत्यदेव के खिलाफ नामजद केस दर्ज किया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

पिटाई के बाद खेत में पड़ा युवक मौके पर मौजूद परिजन। स्त्रोत वीडियो ग्रैब- फोटो : विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें