फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बालू फैलाने से मना करने पर युवक को पीटा, भतीजा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के गांव सिरासौल पट्टी कुंवरसहाय में दरवाजे के सामने पड़ी बालू (रेता) फैलाने से मना करने पर तीन लोगों ने एक युवक के साथ मारपीट कर दी। बीच-बचाव करने पहुंचे उसके भतीजे को भी पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है
विज्ञापन

गांव निवासी पीड़ित राजेश के अनुसार, छह अक्तूबर की शाम करीब सात बजे उसके मकान के सामने मरम्मत के लिए लाई गई बालू पड़ी थी। आरोप है कि गांव के ही मनमोहन, उसके पुत्र प्रांजल और प्रिंस बाइक चलाकर बालू फैलाने लगे। राजेश ने विरोध किया तो तीनों गाली-गलौज करने लगे।
विरोध करने पर आरोपियों ने लात-घूंसों और लाठी-डंडों से उसकी पिटाई कर दी। बीच-बचाव करने पहुंचे राजेश के भतीजे अभिषेक को भी आरोपियों ने पीट दिया। मारपीट में दोनों घायल हो गए। पीड़ित ने आरोपियों पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। घटना के बाद कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। इधर, सीओ आलोक सिद्धू ने बताया कि उक्त मामले में बिल्सी कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज हो गई है। पुलिस जांच कर आगे की कार्रवाई कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें