फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: युवक पर लोहे की रॉड से हमला, आरोपी पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्सी। गांव रायपुर मजरा में मंदिर पर बैठे युवक पर शराब के नशे में धुत एक व्यक्ति ने लोहे की रॉड से हमला कर दिया। पीड़ित की ओर से आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

ग्राम रायपुर मजरा निवासी पीड़ित नरेश के अनुसार, घटना 27 अप्रैल की रात करीब 11:30 बजे की है। वह गांव के मंदिर पर बैठा हुआ था, तभी गांव का ही रमेश पुत्र भोले शराब के नशे में वहां पहुंचा और बिना किसी बात के गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने लोहे की रॉड से उसके सिर पर वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। लोगों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गया। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर मेडिकल परीक्षण कराने और आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। कोतवाल मनोज कुमरा सिंह ने बताया कि पाीड़ित की तहरीर के आधार पर मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। उसके बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें