बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के गांव बेहटा गुंसाई में कांवड़ से जल लाने की बात को लेकर युवक से मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव निवासी शाहरुख खान ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि सावन में वह अपनी इच्छा से कांवड़ में जल भरकर लाया था। इसी बात को लेकर गांव के यामीन उर्फ नन्हे, इकलास उर्फ बादशाह, गौहर अली, मुनाजिर, अफजाल और शान मोहम्मद उससे रंजिश मानने लगे। आरोप है कि एक अक्तूबर की सुबह करीब सात बजे उक्त लोग उसके साथ गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने उसका कॉलर पकड़ लिया और लात-घूंसों से मारपीट की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर छह आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। इधर, सीओ आलोक सिद्धू ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद