बदायूं। शनिवार देर शाम कोतवाली क्षेत्र के इस्लामियां इंटर कॉलेज के पास जा रहे युसुफ (50) को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने युसुफ सड़क पर ही घायल हो गिर गया।
अज्ञात लोगों की ओर उसको उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। कोतवाली के खड़सारी मेंं के निवासी युसुफ मौजूदा समय में कोतवाली के ही हाकिम बाड़ा में किराए पर रहते हैं। शनिवार शाम को वह कोतवाली क्षेत्र में पैदल घूम रहे थे। इसी दौरान उनको किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिला अस्पताल पहुंचे परिजनों ने शव का पोस्टमॉर्टम कराने से मना कर दिया। पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया। संवाद