फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: इंस्टाग्राम पर दोस्ती, मिला धोखा, मुंबई की युवती ने पूर्व विधायक के बेटे पर लगाया जहर पिलाने का आरोप

Thu, 06 Aug 2026 11:02 AM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं के जिला अस्पताल में भर्ती एक युवती ने पूर्व विधायक मुस्लिम खां के बेटे पर यौन शोषण और जहर पिलाने का आरोप लगाया है। युवती मुंबई की रहने वाली है। वह आरोपी के साथ लिव-इन-रिलेशन में रहती थी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई की एक युवती ने इंस्टाग्राम पर शुरू हुई दोस्ती के बाद यौन शोषण का आरोप बसपा के पूर्व विधायक मुस्लिम खां के बेटे अबुजर खां पर लगाया है। उसका कहना है कि अबुजर उसके साथ करीब डेढ़ साल तक लिव-इन-रिलेशन (सहमति संबंध) में रहा। बाद में शादी करने का झांसा देकर बदायूं के ककराला में बुला लिया। 

विज्ञापन

 
युवती का आरोप है कि यहां अबुजर खां ने उसे गला दबाकर और जबरन विषाक्त पदार्थ पिलाकर हत्या करने की कोशिश की। जिला अस्पताल में भर्ती युवती की पूरी दास्तां का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, संवाद न्यूज इस वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।
 
जिला अस्पताल में भर्ती है युवती 
अलापुर थाना क्षेत्र के ककराला कस्बा निवासी अबुजर खां फरार बताया गया है। युवती जिला अस्पताल में भर्ती है। उसने अपना मेडिकल परीक्षण भी कराया है। इसके बाद अस्पताल प्रशासन की ओर से कोतवाली पुलिस को पीआई भेजकर सूचना दी गई। पीड़िता के अनुसार, कुछ माह पहले आरोपी युवक मुंबई में उसके साथ रहा। इसके बाद शादी करने की बात कहकर उसे बुला लिया। 
विज्ञापन


करीब डेढ़ साल से वह ककराला में अबुजर के साथ ही लिव-इन-रिलेशनशिप में रह रही थी। आरोप लगाया कि पूर्व विधायक के बेटे ने रिलेशनशिप में रहते हुए उसके साथ मारपीट की और गला दबाकर विषाक्त पदार्थ खिलाने का प्रयास किया। विषाक्त पदार्थ खिलाने के बाद आरोपी घर पर छोड़कर भाग गया। हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

विज्ञापन

मुस्लिम खां बोले-  मैं तो लड़के को घर से निकाल चुका
पूर्व विधायक मुस्लिम खां ने कहा कि दो-तीन महीने पहले युवती वीडियो वायरल कर मेरे बेटे को ब्लैकमेल कर रही थी। इसके बाद मैंने बेटे को भी घर से निकाल दिया था। जानकारी करने पर पता चला कि युवती की मुंबई में शादी हो चुकी है। वो अपना घर छोड़कर यहां आ गई है। लड़की के परिजनों और रिश्तेदारों से भी हमने बात की थी, लेकिन वापस जाने के लिए लड़की नहीं मानी। अब कानून जो कार्रवाई करेगा, वह सही करेगा।   

एसपी सिटी अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि प्रकरण जानकारी में आया है। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को जांच करने के निर्देश दिए गए हैं, अभी तक इसमें कोई शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें