बदायूं। शाहजहांपुर जनपद के परौर थाना क्षेत्र में एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
थाना क्षेत्र के कुईया दांडी निवासी लक्ष्मी (21) पुत्री रामकिशोर की मंगलवार की शाम अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसको लेकर बदायूं के जिला अस्पताल पहुंचे थे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवती के पिता की दो माह पहले बीमारी के चलते मौत हो गई थी। जिला अस्पताल प्रशासन की ओर से पुलिस को सूचना दी गई। सीओ सिटी राहुल पांडेय ने बताया कि अस्पताल प्रशासन की सूचना पर युवती के शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत का कारण स्पष्ट होगा। संवाद