बदायूं। जरी-जरदोजी का प्रशिक्षण लेकर युवक और युवतियां हुनर हासिल कर सकेंगे। उन्हें प्रशिक्षण के बाद काम दिलाने में उद्योग विभाग सहयोग देगा।
एक जनपद एक उत्पाद के तहत जिले में जरी-जरदोजी के तहत स्वरोजगार को बढ़ाने के लिए लोगों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण प्राप्त करने वालों को निशुल्क में टूल किट का भी वितरण किया जाएगा। विभाग ने युवक, युवतियों से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। जो पांच जुलाई तक आवेदन मांगे गए हैं।
महत्वकांक्षी योजनाओं में शामिल एक जनपद एक उत्पाद (ओडीओपी) का संचालित किया जा रहा है। इसके तहत जिले में जरी-जरदोजी का चयन किया गया है। ऐसे में जिले में जरी-जरदोजी के काम को आगे बढ़ने के लिए प्रदेश सरकार कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती है। ऐसे में योजना से लोगों को जोड़ने के लिए प्रदेश सरकार की ओर से प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए इच्छुक युवक-युवतियां diupmsme.upsdc.gov.in वेबसाइट पर आवेदन करना होगा।
ये मांगे गए हैं जरूरी कागजात
-आवेदनकर्ता की उम्र 18 से कम न हो
-आवेदनकर्ता जिले का स्थायी निवासी हो
- आवेदन का पास फोर्ट साइज फोटो
- बैंक पासबुक की छायाप्रति
-आधार कार्ड
-जाति प्रमाण पत्र
-आयु प्रमाण पत्र
-आय प्रमाण पत्र
-अगर शैक्षिक योग्यता हो, तो शैक्षिक योग्यता का अंतिम प्रमाण पत्र
-आवेदनकर्ता या परिवार में किसी ने प्रशिक्षण न लिया हो
-पांच जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। जो भी आवेदन आएंगे। उनकी जांच कराई जाएगी। सही पाए जाने पर उनको प्रशिक्षण दिया जाएगा। उनको टूल किट भी दी जाएगी।
-अशोक कुमार उपाध्याय, उपायुक्त उद्योग बदायूं