फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजब इश्क: पत्नी की मौत के बाद दोस्त को दिल दे बैठा युवक, बोला- समलैंगिक हूं...ब्याह कराओ, नहीं तो खा लूंगा जहर

Mon, 25 Dec 2023 05:42 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में अजब मामला सामने आया है। पत्नी की मौत के बाद युवक को अपने दोस्त से प्यार हो गया। प्यार इस हद तक बढ़ गया कि युवक उससे शादी करने उसके घर पहुंच गया। दोस्त के परिजनों ने भगाया तो दोनों थाने पहुंच गए और शादी करने की इच्छा जताई। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के उझानी में पत्नी की मौत के बाद एक युवक अपने दोस्त को दिल दे बैठा। वह पहले दोस्त के घर पहुंचा, फिर चूहामार दवा दिखाकर उसके परिजनों को धमकाने लगा। यहां तक कह दिया कि अगर ब्याह नहीं कराया तो जहर खाकर आत्महत्या कर लेगा। उसकी बात सुनकर दोस्त के परिजन हैरान रह गए। मामला थाने पहुंचा, जहां पुलिस ने युवक को समझाकर घर भेज दिया। 

विज्ञापन


मामला उझानी कस्बे की एक आवासीय कॉलोनी का है। सोमवार सुबह कॉलोनी निवासी 35 वर्षीय युवक की दो साल पहले पत्नी की मौत हो चुकी है। वह अपने दोस्त के घर पहुंचा। उसके हाथ में चूहामार दवा लिखा पैकेट था। घर में घुसते ही उसने समलैंगिक दोस्त की मां से यह कहते हुए हाथ मांगा कि दोनों एक-दूसरे से प्यार करते हैं। 

ये भी पढ़ें- विवाहिता को जिंदा जलाया: सेल टैक्स में क्लर्क पति गिरफ्तार; पिता बोले- दहेज की खातिर मेरी बेटी को मार डाला
विज्ञापन


उसकी बात सुनकर समलैंगिक दोस्त की मां हैरान रह गई। उसके मना करने पर युवक उसे चूहामार दवा खाने की धमकी देने लगा। उसने दोस्त के परिजनों से गाली गलौज भी की। आसपास घरों से लोग बाहर निकल आए। महिला और उसके परिजनों ने उसे घर से खदेड़ दिया। इसे लेकर मोहल्ले में अफरातफरी का माहौल बन गया। इसके करीब दो घंटे बाद समलैंगिक युवक अपने दोस्त को लेकर कोतवाली पहुंच गया।

युवक बोले- हम दोनों शादी करेंगे 
दोनों युवकों ने थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह के सामने शादी करने की इच्छा जाहिर की। पुलिस ने दोनों के परिजनों को भी कोतवाली बुला लिया। समलैंगिक दोस्त से ब्याह करने की जिद पर अड़े युवक समेत उसके परिजनों को समझाकर घर भेज दिया है। 

उसके दोस्त की मां की ओर से युवक के खिलाफ बेवजह आत्महत्या की धमकी देने में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर सौंप दी है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि समझा- बुझाकर दोनों युवकों को उनके परिजन घर ले गए हैं। वह कोई कार्रवाई नहीं चाहते हैं।
विज्ञापन

पहले भी मचा था समलैंगिक शादी का शोर 
उझानी के ही एक मोहल्ले में एक अन्य समलैंगिक जोड़े को लेकर तीन-चार साल पहले काफी शोर मचा था। इस जोड़े में एक युवक ने दोस्त के साथ रहने के लिए अपना जेंडर भी चेंज करा लिया था। दोनों कई महीनों तक पड़ोसी जिला कासगंज में एक-दूसरे के साथ भी रहे लेकिन बाद में एक ने आत्महत्या कर ली थी। जेंडर बदलवा चुका युवक इसके बाद डांस पार्टियों में शामिल होने लगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें