फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: नाबालिग लड़की की फोटो वायरल कर ब्लैकमेल करने की कोशिश, आरोपी पर रिपोर्ट दर्ज

Sun, 12 Mar 2023 04:02 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं में एक युवक की शर्मनाक करतूत सामने आई है। उसने नाबालिग लड़की की फोटो फेसबुक पर पोस्ट कर दी। इसके बाद उसे ब्लैकमेल करने का प्रयास किया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के उसावां थाना क्षेत्र में एक युवक ने किशोरी की फोटो फेसबुक पर वायरल करने के बाद उसको ब्लैकमेल करने की कोशिश की। पीड़िता के भाई ने मामले की तहरीर दी तो पुलिस ने आरोपी का शांतिभंग में चालान कर दिया। पीड़ित परिवार लगातार पुलिस से आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग करता रहा, लेकिन पुलिस ने उनकी कोई बात नहीं सुनी। 

विज्ञापन


शनिवार को पीड़ित पक्ष ने मामले की शिकायत क्षेत्रीय विधायक राजीव कुमार सिंह से की तो उनके हस्तक्षेप पर पुलिस ने दूसरी तहरीर लेकर संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज की। पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने के बाद आरोपी सत्यवीर उर्फ डुकरा की तलाश शुरू की है। बताया जा रहा है कि आरोपी की हरकतों से किशोरी परेशान हो गई थी। उसने अपने परिजनों को बताया। इसके बाद पुलिस से शिकायत की गई। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें