फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक को लगी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव के ही तीन लोगों पर गोली मारने का आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कादरचौक। थाना क्षेत्र के गांव मुंशी नगला में बृहस्पतिवार रात बाहर मियां (28) को संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लग गई। उसने गांव के तीन लोगों पर गोली मारने का आरोप लगाया है। हालांकि अभी पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है।
ग्राम मुंशी नगला निवासी बाहर मियां बृहस्पतिवार रात अपने खेत पर फसल की रखवाली करने गया था। रात करीब 12:00 बजे उसको संदिग्ध परिस्थितियों में जांघ में गोली लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसी तरह उसने परिवार वालों को सूचना दी, जिससे परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। उनकी सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इसके बाद घायल को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां से उसे जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। उसकी हालत खतरे से बाहर है। युवक ने अपने ही गांव के तीन लोगों पर गोली मारने का आरोप लगाया है। एसओ उदयवीर सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। मामला संदिग्ध है। जांच के बाद ही कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें