फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: दो बाइकों की भिड़ंत में एक युवक गंभीर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्सी। वजीरगंज-बिल्सी मार्ग पर स्थित गांव मूसापुर के पुल के पास शनिवार सुबह दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं दूसरा बाइक सवार मौके से भाग गया।
विज्ञापन

संभल जिले के गांव नगला निवासी सलीम पुत्र मजहर खान अपने पुत्र सलमान के साथ बाइक से वजीरगंज की ओर से बिल्सी लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक मूसापुर गांव के पुल के पास पहुंची, तभी सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी बाइक में टक्कर हो गई। हादसे में सलीम गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायल को एंबुलेंस के माध्यम से बिल्सी के सरकारी अस्पताल भेजा गया। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद हालत गंभीर देखते हुए सलीम को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें