उझानी। सड़क हादसे में घायल बुर्राफरीदपुर निवासी उर्वेश की मौत के बाद उनके पिता ने बाइक सवार के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है। हादसा 18 फरवरी को शाम करीब सात बजे कादरचौक रोड पर फतेहपुर गांव के पास हुआ था।
आरोप है कि सामने से दूसरी बाइक की चपेट में आने से उर्वेश घायल हो गए थे। उनका राजकीय मेडिकल कॉलेज और बरेली के हॉयर सेंटर में भी इलाज कराया गया, 23 फरवरी को उनकी मौत हो गई थी। बेटे के दसवां संस्कार के बाद कोतवाली पहुंचे मृतक के पिता वीरम सिंह की तहरीर पर पुलिस ने बाइक सवार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद