फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, साथी घायल

विज्ञापन
अकिल का फाइल फोटो। स्त्रोत परिवार द्वारा
विज्ञापन
बदायूं। बरात में शामिल होकर घर लौट रहे बाइक सवार नितिन प्रताप सिंह (22) पुत्र ऋषिपाल अपने साथी नीलेश व उवैश के साथ सोमवार रात को घर लौट रहे थे। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के ओवरब्रिज के ऊपर बाइक को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में नितिन सड़क पर जा गिरा। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने उसे रौंद दिया। हादसे में दो युवक घायल हाे गए।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची थाना पुलिस तीनों को जिला अस्पताल ले गई। जहां डॉक्टर ने नितिन को मृत घोषित कर दिया। वहीं दो घायलों का उपचार शुरू किया गया। युवक हेलमेट नहीं पहने हुए थे।

मृतक के पिता ऋषिपाल ने बताया कि उनको पुलिस ने सूचना दी थी जिसके बाद वह परिवार व गांव के लोगों के साथ जिला अस्पताल पहुंचे जहां बेटे की मौत हो चुकी थी, जबकि उसके साथी घायल थे। उन्होंने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इंस्पेक्टर नीरज मलिक ने बताया कि हादसे के आसपास लगे सीसी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और वाहन की तलाश की जा रही है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन




सड़क हादसे में घायल दूसरे युवक की भी मौत
- 10 नवंबर को सहसवान के पास हुआ था हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के गांव गुधनी निवासी आकिल (30) पुत्र अनवार और इलियास पुत्र पुत्तन बीती 10 नवंबर को अपने भाई की शादी के कार्ड बांटने के लिए सहसवान गए थे। बताया जाता है कि लौटते समय सालिग नगला के पास किसी वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
गंभीर हालत में दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलियास ने दो दिन बाद ही दम तोड़ दिया। वहीं अखिल का इलाज चल रहा था। सोमवार की शाम उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। आकिल की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। मंगलवार की दोपहर आकिल के शव को सुपुर्दे खाक किया गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें