फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun: हादसे में शख्स की मौत, शव को रौंदते रहे वाहन, हाईवे पर चिपक गया मांस... चूर-चूर हुईं हड्डियां

Tue, 16 Jul 2024 02:00 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं में सोमवार रात किसी वाहन ने हाईवे पर युवक को रौंद दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। युवक का शव काफी देर तक हाईवे पर पड़ा रहा। वाहन उसके ऊपर से गुजरते रहे। सूचना मिलने के बाद जब पुलिस मौके पर पहुंची तो केवल मांस के लोथड़े मिले। 
विज्ञापन
इसी जगह पर हुआ था हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली-बदायूं हाईवे पर सोमवार रात किसी वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई। इसके बाद उसका शव वाहनों से कुचलता रहा। हाईवे पर मांस चिपक गया। मांस के लोथड़े काफी दूर तक पड़े मिले। हड्डियां भी चकनाचूर हो गईं। रात करीब तीन बजे उधर निकल रहे अधिवक्ता अरविंद परमार ने पुलिस को सूचना दी। तब पुलिस मौके पर पहुंची और मांस के लोथड़ों को उठवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन


हादसा बिनावर थाना क्षेत्र में मलिकपुर मोड़ के देवस्थान के नजदीक हुआ। सोमवार रात में किसी समय उक्त व्यक्ति को वाहन ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। वहां पर केवल मांस के लोथड़े पड़े थे। पूरी सड़क खून से लाल हो गई थी। हैरानी की बात यह है कि किसी ने पुलिस को सूचना तक नहीं दी और न ही पुलिस को इसकी जानकारी हुई। लगातार वाहन उधर से निकलते रहे। कई वाहनों ने शव को कुचला। 

रात तीन बजे तक शव पूरी तरह से कुचल गया था। उस वक्त अधिवक्ता अरविंद परमार बरेली से लौट रहे थे। तब उन्होंने सड़क पर मांस के लोथड़े पड़े देखे। पहचान के नाम पर उसके शरीर पर कुछ नहीं बचा है। उसके कपड़ों तक के चीथड़े उड़ गए थे। रात तीन बजे के बाद अधिवक्ता ने थाना जाकर इसकी सूचना दी। उसके बाद कहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को उठवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें