हादसे के बाद चालक-क्लीनर फरार
हादसे के बाद लोग मौके की ओर दौड़े, तब तक डीसीएम चालक और क्लीनर भाग गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
इस संबंध में एसएचओ विशाल प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की तहरीर मांगी गई है। तहरीर मिलने के बाद एफआईआर दर्ज की जाएगी। वाहन को कब्जे में लिया गया है।